मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान उसके कपड़ो से सुहेल पुत्र कादिर उम्र 7 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने टीम के साथ कब्रिस्तान का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारण का पता चल सकेगा। उधर मृतक बच्चे के पिता कादिर का कहना है कि उसके बच्चे की हत्या कर उसे यहां कब्रिस्तान में लाकर दबाया गया है।