फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रमजान के दौरान हैंडपंप के हत्थे से सिर कुचलकर की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Tue, 12 May 2020 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर में मंगलवार को एक युवक ने अपने पिता की सोते समय सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मानसिक रूप से दिव्यांग बताए गए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से खून से सना नलकूप का हत्था बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मंसूरपुर थानाध्यक्ष मनोज चाहल ने बताया कि नावला निवासी 80 वर्षीय मेहरबान त्यागी, मंगलवार अलसुबह सहरी के उपरांत सो गया था। इसी दौरान उसके 40 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बेटे रिहान ने हैंडपंप की हत्थे से सोते हुए पिता के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद हत्यारोपी बेटा दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह होने के बाद भी मेहरबान नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में गए। खूनसे लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे कमरे में रिहान सोया हुआ था, उसके पास खून से सनी नल का हत्था था।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी बेटा रिहान मन बुद्धि है। जिसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के बड़े बेटे रफीक की ओर से मंझले बेटे रिहान के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें