फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची में नशेड़ी बेटे रोहित ने डंडों से पीट-पीटकर पिता जय सिंह (60) की हत्या कर दी। मां पुष्पादेवी ने बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची निवासी जय सिंह का परिवार रहता है। जय सिंह के तीन बेटे थे। सबसे छोटा बेटे शेखर ने तीन वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। अब जयसिंह के दो बेटे मोहित व रोहित अपनी मां पुष्पा के साथ रह रहे थे। पुष्पा अपने मायके रक्षाबंधन मनाने गई थी। जय सिंह भी नोएडा में किसी कंपनी में कार्य करता था और एक सप्ताह पहले घर आया था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम के समय जय सिंह व उसका बेटा रोहित दोनों ही शराब के नशे में थे। दोनों में कहासुनी हो गई और रोहित ने डंडे से ताबड़तोड़ वारकर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तड़पता रहा घायल जयसिंह
घायल जय सिंह घर में ही तड़पता रहा। बुधवार करीब 8:00 बजे जब पुष्पा अपने मायके से वापस लौटी तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना कर पति को गंभीर हालत में एनसीआर मेडिकल में भर्ती कराया। लेकिन जय सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही जयसिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बाइक को लेकर हुआ विवाद
ग्रामीणों के अनुसार जय सिंह ने एक वर्ष पहले बेटे रोहित को अपने नाम पर लोन लेकर नई बाइक दिलवाई थी। लेकिन रोहित नशे का आदि होने के कारण उसकी किश्त नहीं जमा करा पाया। रोहित ने बाइक अपनी शादीशुदा बहन को गिरवी रख दी। एक सप्ताह पहले जब जय सिंह काम से लौटा तो उसे मामले की जानकारी हुई। जय सिंह ने बेटी से लिया पैसा वापस लौटा दिया तथा बेटी से बाइक वापस लेकर उसे एजेंसी पर जमा करा आया। रोहित पिता से बाइक जमा न कराने की जिद पर अड़ा था। उसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ तथा रोहित ने पिता हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें