सोमवार को सचिन ससुराल पहुंचा और अपने ससुर व पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद खुद को भी उसने गोलियों से उड़ा लिया। इसमें ससुर और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दामाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में सामने आया कि सात साल पहले आरोपी दामाद सचिन ने अपने साले को गोली मार दी थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
आज उसने दिन निकलते ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।