सरधना। कस्बे के बैरून सराय मोहल्ला निवासी युवक द्वारा अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता शाहजहां पत्नी इफ्तखार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार उनके पुत्र मेहराज ने कुछ समय पूर्व एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था और वह अलग रह रहा था। आरोप है कि शनिवार रात उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया, जिस पर उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर चली गई थी। रविवार सुबह हिरासत से छूटने के बाद मेहराज अपनी मां के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।