फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में टिकट फाइनल होते ही बगावत के स्वर, सांसद का पुतला फूंका

Thu, 19 Jan 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
भाजपा के पुतले की अर्थी निकालते असंतुष्ट कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से प्रत्याशियों का टिकट फाइनल होते ही बगावत के स्वर भी उभरने लगे हैं। बेहट में हाईकमान के निर्णय के बाद एक भाजपा नेता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। बिजनौर और सहारनपुर में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बैठकें आयोजित हुई तो मुजफ्फरनगर और मेरठ में पार्टी प्रत्याशी के सथ सांसद का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन


मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र सिंह को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किए जाने का विरोध जारी है। क्षेत्र के गांव खानपुर, गेझा आदि में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करके उनका पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सांसद ने ही जितेंद्र सिंह को टिकट दिलवाने की पैरवी की है। उधर, दबथुवा में भी भाजपा सांसद सतपाल सिंह का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में कई कर्मठ और जुझारू पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने चेताया कि यदि टिकट नहीं बदला गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। पुतला फूंकने वालों में मोनू जटपुरा, दिनेश, अंकित, सुमित और कर्मवीर आदि शामिल रहे। मवाना में भाजपा प्रत्याशी का पुतला फूंका गया।

भाजपा ने बिजनौर की आठ में सात विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बढ़ापु़र सीट पर दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर होने के कारण अभी तक टिकट फाइनल नहीं हो सका है। भाजपा ने बिजनौर सीट से भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सुचि चौधरी, चांदपुर से कमलेश सैनी, धामपुर से पूर्व विधायक अशोक राणा, नहटौर से विधायक ओमकुमार, नगीना से पूर्व मंत्री ओमवती, नूरपुर से विधायक लोकेंद्र चौहान, नजीबाबाद से राजीव अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। धामपुर व नहटौर में पार्टी ने पुराने वफादारों को नजरअंदाज करके बाहरी नेताओं पर दांव खेला है। इस बात से अन्य दावेदार नाराज हैं। ये दावेदार चुनाव में बगावत का बिगुल बजाने की ठान सकते हैं। नाराज दावेदारों ने पार्टी नेताओं को भी अपने इरादे बता दिए हैं।
विज्ञापन

 
चांदपुर सीट पर कमलेश सैनी का विरोध होना शुरू हो गया है। बाकी दावेदारों ने कमलेश सैनी के खिलाफ बगावत को हवा दे दी है। बृहस्पतिवार को जाट बिरादरी के साथ अन्य बिरादरी की चांदपुर में बैठक भी बुलाई गई है। बिजनौर में  दावेदारों के तमाम विरोध के बावजूद जेल में बंद भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सुचि चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट के अन्य दावेदार सुचि चौधरी के टिकट को पचा नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें