फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदूषण से थोड़ी राहत, पर अभी भी सांसों पर संकट

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सिटी स्टेशन से रामताल वाटिका के बिच सड़क किनारे पड़े कूड़े में लगाईं गई आग उठता धुं - फोटो : रामपुर
विज्ञापन
तीन दिन तक राहत के आसार नहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स 334 और रात का 352 दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। प्रदूषण की मार जारी है। मंगलवार को दिन में कुछ राहत मिली, लेकिन अभी भी सांसों पर संकट बरकरार है। दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 334 और रात का 352 दर्ज किया गया। तीन दिन तक मौसम में राहत के आसार नहीं हैं। वहीं मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं रात दस बजे के बाद फिर से कोहरे शुरू हो गया। दिन में सिटी स्टेशन के पास रामताल वाटिका के पास किसी ने कूड़े में आग लगा दी।
एनसीआर में प्रदूषण का स्तर इतना खराब हो गया कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद कक्षा 12 तक स्कूल बंद करने पड़े। सुबह के समय भी स्मॉग बना हुआ था। स्मॉग और कोहरे के बीच हवा की सेहत खराब हो रही है। हवा में प्रदूषण का जहर घुलता जा रहा है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सोमवार को जहां रात एक्यूआई 413 दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को 352 दर्ज किया गया। एक्यूआई में थोड़ी कमी जरूर आई, लेकिन अभी लाल श्रेणी में ही बना हुआ है। शाम होते होते फिर से एक्यूआई का लेवल बढ़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन



दिल्ली रोड सबसे ज्यादा प्रदूषित, 405 दर्ज हुआ एक्यूआई
दिल्ली रोड मंगलवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआई 405 दर्ज किया गया, जबकि जयभीमनगर 367, गंगानगर 210, बेगमपुल 385, दिल्ली रोड 405 दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी बढ़ती जा रही है।



सबसे सर्द रही सोमवार की रात
रात सर्द होती जा रही है और तापमान गिरता जा रहा है। सोमवार की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही है। तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही रहेगा। स्मॉग और कोहरे का असर दो तीन दिन तक रहेगा, जिस कारण से तापमान गिरेगा और ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन




बढ़ता प्रदूषण कर रहा परेशान : दीपक शर्मा
एनएएस कॉलेज के शिक्षक व जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक दीपक शर्मा का कहना है कि सोमवार को उन्होंने प्रदूषण पैरामीटर से करीब दस जगह पर प्रदूषण को मापा। जगह-जगह पर प्रदूषण का लेवल अलग मिला है। सुबह साढ़े नौ बजे उनकी गाड़ी के अंदर का प्रदूषण 597 रहा, जबकि 10 बजे एनएएस कॉलेज के बाहर 721 दर्ज किया गया। दोपहर में एक बजे डीआईओएस कार्यालय के पास 512 दर्ज किया गया।

मेरठ..कंवलजीत..सिटी स्टेशन से रामताल वाटिका के बिच सड़क किनारे पड़े कूड़े में लगाईं गई आग उठता धुं- फोटो : रामपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें