फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉल्वर गिरोह का मेरठ से तगड़ा कनेक्शन, लखनऊ में पकड़े गए सिपाही का भाई मेरठ में है तैनात

Mon, 07 Jan 2019 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने यूपी पुलिस के सिपाही अरुण कुमार और नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि सिपाही का भाई अजय मेरठ में भी एक विभाग में तैनात है। एसटीएफ मेरठ यूनिट की टीम अजय की तलाश में रविवार रात में दबिश दे रही थी।

विज्ञापन


सिपाही अरुण से पूछताछ में उसका भाई अजय कुमार सिंह मेरठ में भूगर्भ जल विभाग में अधिकारी है। जिसके बाद एसटीएफ ने अजय कुमार सिंह की तलाश में भी जाल बिछा दिया। रविवार को अवकाश के चलते ऑफिस बंद था। ऐसे में एसटीएफ ने अजय समेत कई अन्य युवकों को रडार पर ले लिया है। अजय की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगी हुई थी।

सॉल्वर गिरोह का इससे पहले भी वेस्ट यूपी से बड़ा कनेक्शन रहा है। यूपी एसएसएससी की परीक्षा में भी दिसंबर माह में एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने सॉल्वर गैंग के पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। जहां ग्राम विकास अधिकारी के  लिए नौकरी के नाम पर मेरठ और बागपत के युवकों ने नौकरी का फर्जी तरह से आश्वासन देकर अभ्यर्थियों से आठ से दस लाख रुपये में ठेका लिया था।

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में भी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना भर्ती के नाम पर भी इस तरह के गिरोह द्वारा ठगी किया जाना सामने आ चुका है।

आंसर शीट भी वायरल
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक आंसर शीट भी वायरल हुई है। इस मामले में हालांकि एसटीएफ और पुलिस टीम जांच कर रही है। एक अधिकारी का कहना है यह कहां से वायरल की गई है, इसकी जांच की जा रही है। 

अजय की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी टीम
अब सिपाही अरुण कुमार के पकड़े जाने के बाद  एसटीएफ की टीम अजय की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। रात में एसटीएफ ने एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है। एसटीएफ मेरठ यूनिट के सीओ बृजेश सिंह का कहना है कि एसटीएफ ने लखनऊ और प्रयागराज में जो गिरफ्तारी की, उन आरोपियों से पूछताछ में कई बातें सामने आईं।

मेरठ में भी अजय कुमार सिंह की तलाश के लिए एसटीएफ टीम लगी हुई है। अजय की गिरफ्तारी के बाद ही अन्य युवकों के बारे में पता चल सकेगा कि मेरठ के भूगर्भ विभाग में अधिकारी अजय कुमार सिंह के संपर्क में कौन-कौन हैं।
विज्ञापन

वेस्ट में फैला भर्ती और नकल माफिया का गैंग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नकल और भर्ती माफिया का गैंग फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो  फर्जीवाड़ा सामने आने पर कहीं न कहीं उसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश से तार जुड़ जाते हैं। हाल ही में आयोजित वीडीओ की परीक्षा में हुई आरोपियों की धरपकड़ में बागपत का राणा गैंग पिछले दिनों चर्चाओं में रहा था।

एसटीएफ के अनुसार ये आरोपी कोचिंग सेंटरों के जरिये अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे माफिया परीक्षा में पास कराने या फिर नौकरी लगवाने का लाखों रुपये में सौदा करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें