यूपी के बिजनौर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
थाना अफजलगढ़ के भूतपुरी सुआवाला मार्ग पर गन्ना सेंटर के समीप तेजरफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल युवक को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया।