13 लोगों को दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
गंगानगर। मवाना रोड पंचवटी कॉलोनी स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में 30 नवंबर को एकल कवि उद्घोष किया जाएगा। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के बारे में जानकारी दी गई।
ट्रस्टी विकास गोयल ने बताया कि मनीष गोविल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आभा मानव मंदिर संचालित है। कार्यक्रम संयोजक विजय भोला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल आध्यात्मिक, हास्य व्यंग्य सहित अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसका शुभारंभ कथक कलाकार कुमारी धानी सेठी के कत्थक नृत्य किया जाएगा। कवि सुमनेश सुमन सरस्वती वंदना करेंगे। राष्ट्रपति से सम्मानित प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज कविता पाठ करेंगे। 13 लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट और तीन को मोटिवेशनल यूथ अवाॅर्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठतम साहित्यकार निर्मल गुप्त, विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रवर्ता के दौरान कुणाल दीक्षित रहे।