फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरता पुरस्कार प्राप्त कर गांव पहुंचे सैनिक का स्वागत

विज्ञापन
ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों से बातचीत करते जवान आदेश कुमार स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान आदेश कुमार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा वीरता पुरस्कार दिया गया। शुक्रवार को जब वह गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव किशोरपुर निवासी आदेश कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का जवान हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के गया जिले में 30–30 लाख के ईनामी नक्सलवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। शुक्रवार को छुट्टी पर वह अपने गांव पहुंचे तो यहां समाजसेवी ऋषिपाल मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने खुशियां मनाई। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक व अन्य ग्रामीणों ने आदेश कुमार का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने ढोल नगाडों के साथ आदेश को गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अपने भाई और गांव के बेटे आदेश पर गर्व है, जिसने अपने गांव का नाम देश में रोशन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रितु चौधरी, ऋषि कुमार, तेजपाल, आकाश सैनी, हरपाल सिंह, विकास शर्मा, राजीव, डॉ. सौरभ, अशोक, आशिष, धर्मवीर, विवेक, कलीराम, महेश, डॉ. सुरेश आदि रहे।

ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों से बातचीत करते जवान आदेश कुमार स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें