फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
बिजनौर में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सिपाही अंकुर राणा का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सिपाही ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

बिजनौर/ बागपत। कलक्ट्रेट में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी अंकुर राणा ने ठोढ़ी के नीचे गर्दन में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले मोबाइल पर पत्नी से बात की थी। छुट्टी न मिलने को आत्महत्या के पीछे वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अंकुर (27) बागपत जिले के गांव निरपुड़ा निवासी अजयपाल सिंह का पुत्र था। अंकुर राणा की सुबह आठ बजे तक ड्यूटी थी। अंकुर की जगह पुलिसकर्मी सुशील ड्यूटी पर आया, जिसके बाद अंकुर करीब पौने नौ बजे राइफल समेत कक्ष पास के कक्ष में चला गया। वहां उसने वर्दी बदली और खुदकुशी कर ली। अंकुर की मां शारदा ने बताया कि अंकुर की शादी मार्च माह में बसी निवासी कोमल से हुई थी। कोमल का कुछ दिन पूर्व दिल्ली के एक अस्पताल में पेट का ऑपरेशन हुआ था और वह अपने मायके में ही है। अंकुर भी 14 अगस्त को एक सप्ताह की छुट्टी बिताकर बिजनौर गया था। उसने एक माह की छुट्टी और मांगी थी। लेकिन त्योहारों के कारण उसे छुट्टी नहीं मिल पाई थी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक प्रथम दृष्टता जांच में खुदकुशी करने का मामला लग रहा है। सिपाही ने खुदकुशी करने से पहले परिजनों से बात की थी। हालांकि मृतक के पिता अजयपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अंकुर राणा राइफल साफ कर रहा था, अचानक गोली चलने से उसकी मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें