मेरठ जनपद में थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के गांव शोभापुर में बिजली का करंट लगने से एक 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा बिजली के खंभे के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि बरसात के कारण खंभे में करंट उतर रहा था। जैसे ही बच्चा खेलने के दौरान खंभे से टच हुआ तो उसे तुरंत करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।