मेरठ में शुक्रवार को एक सिपाही की हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि थाना नौचंदी क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट के सामने सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई। सिपाही स्कूटी से 44 वाहिनी पीएसी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से स्कूटी गिर गई और सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सिपाही का नाम सुशील निवासी मथुरा बताया जा रहा है। वह कल थाना नौचंदी क्षेत्र में ही चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/