घायल का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा 108 एंबूलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल साथी रामकुमार अरोडा को हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक पवन कुमार डाककर्मी था। जबकि स्वराज शर्मा डाक विभाग से ही सेवानिवृत हुआ था। तीसरा मृतक रामकुमार डाक विभाग का अभिकर्ता (एजेंट) था। हादसे के बाद चालक कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि फरार कार चालक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/