फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोहांशी बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत एक दिन के लिए ईओ बनी सोहान्शी। संवाद
विज्ञापन
सरधना। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर पालिका में केके पब्लिक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा सोहांशी पुत्री सोहनवीर सिंह निवासी खाकरोबान एक दिन के लिए नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बनीं।
विज्ञापन

सोहांशी ने प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली और नगर को जाम व अतिक्रमण मुक्त करने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें गर्व महसूस कराया और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सोहांशी को समस्त प्रशासनिक कार्यों से परिचित कराया और बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी शावेज अंसारी, हनीफ राणा, सभासद शानू जैन, आशीष त्यागी, विपिन शर्मा, मनोज, मनीष, सोहनवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें