फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोफिया की सौम्या का सीआईएससीई इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबाल का आयोजन 14 से 19 जनवरी तक चेन्नई में किया जाएगा। इसके लिए मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा सौम्या बाना का चयन किया गया है। उन्हें सीआईएससीई इंडिया अंडर-17 टीम में चुना गया है। भोपाल में 16 से 22 सितंबर 2024 तक हुए नेशनल गेम्स में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। सौम्या सोफिया स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं और कोच अदन मिर्जा से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

कोच अदन ने बताया कि सौम्या भविष्य में भारतीय टीम में भी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उनके चयन पर सोफिया स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने शुक्रवार को स्कूल में उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष सौरभ जैन, संचित जैन, शहबाज बेग, हरिंदर सिंह सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें