मेरठ। ओड़िशा के राउरकेला में 12 जनवरी से हॉकी इंडिया लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर मेरठ निवासी शिवानी शर्मा के साथ भी करार किया गया है। वह प्रतियोगिता में अंपायरिंग करती नजर आएंगी।
हॉकी एशिया कप में अंपायरिंग करके शुक्रवार को मेरठ लौटीं शिवानी ने यह जानकारी एनएएस कालेज के हॉकी मैदान में दी। इस मौके पर कोच प्रदीप चिन्योटी, राष्ट्रीय हॉकी अंपायर प्रभा ठाकुर व रजनीश कौशल ने उनका सम्मान और स्वागत किया। इस मौके पर शिवानी शर्मा ने भी सभी के साथ अपने अनुभव साझा किए।