मेरठ..कंवलजीत..चेंबर ऑफ़ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में जाट संसद का हुआ आयोजन में मौजूद जाट समाज के लोग
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कलवानिया ने कहा कि आरक्षण जाटों का हक है। इसके लिए समाज को एकजुट करना होगा और बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने यह बातें अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की ओर से सोमवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में आयोजित संवाद बैठक में कही।
यहां जाटों के इतिहास और समाज को एकजुट कैसे किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा हुई। कलवानिया ने कहा कि हम आरक्षण लेकर रहेंगे, अगर सरकार ने वादा खिलाफी की तो इसके परिणाम 2027 के चुनाव में भुगतने पड़ेंगे। यहां समाज में सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए जन जागरण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता करते हुए भूपेंद्र सिंह बाफर ने समाज के लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय महासचिव नितिन बालियान आदि मौजूद रहे। यशपाल मलिक ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए और जाट आरक्षण के लिए आगामी दिनों में आंदोलन करने का भी आह्वान किया जाएगा। अखंड भारत के महानायक सर छोटूराम के जीवन दर्शन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। यहां सम्राट मलिक, निखिल राव, बलदेव कलवानिया, अनिल डागर, देवराज मलिक आदि मौजूद रहे।