सरधना। अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया
महाराजा अग्रसेन जयंती पर वैश्य मंच ने किया पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन
सरधना। अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती के पावन अवसर पर वैश्य मंच द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से वैश्य समाज के लोगों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल रहे। अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र बंसल व संचालन अनुज बंसल ने किया। दीप प्रज्ज्वलन प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत शारदा ने किया। समारोह में वैश्य मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की 34वीं पीढ़ी में उत्पन्न हुए थे। वह समाजवाद और समानता के प्रतीक थे। उनके राज्य में कोई भी भूखा नहीं सोता था। नए आगंतुक को प्रत्येक परिवार एक रुपया व एक ईंट देता था, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर जीवन आरंभ कर सके।
मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है जब वह संगठित होता है। वैश्य समाज को एकजुट रहकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। समारोह का समापन सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना के साथ किया गया। इस मौके पर पवन मित्तल, देवेंद्र गोयल, जेपी गुप्ता, मुकेश बंसल, राज केसरी, राकेश बंसल, प्रमोद गर्ग, राहुल मित्तल, अरुण गर्ग रहे।