फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में समाजसेवी ने कहा- बेंगलुरू में आपात्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने पर 51 लाख का इनाम, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Aug 2020 11:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • - बंगलुरू में पोस्ट को लेकर उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक के घर की थी तोड़फोड़ 
  • - फलावदा के रसूलपुर मुरादनगर गांव के समाजसेवी ने किया इनाम देने का एलान
  • - पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित
विज्ञापन
समाजसेवी शाहजेब रिजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरू में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बवाल हो गया था। गुरुवार को इस संबंध में मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर निवासी समाजसेवी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने वालों को वे 51 लाख रुपये का ईनाम देंगे। पुलिस ने इस मामले में समाजसेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


 बेंगुलरू में हजारों उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। वहीं थाने में भी तोड़फोड़ की गई थी। हिंसा के बाद पुलिस ने विधायक के भतीजे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

गुरुवार को  फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर निवासी समाजसेवी शाहजेब रिजवी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों में रोष हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: ढाई साल के मासूम को बिलखता छोड़, फांसी के फंदे पर झूल गई आरपीएफ सिपाही की पत्नी

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाहजेब रिजवी ने एलान करते हुए कहा है कि जो भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले का सिर कलम कर लाकर देगा उसे 51 लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने कहा कि इनाम की घोषणा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

रासुका की होगी कार्रवाई
किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। 51 लाख रुपये का ऐलान करने वाले शाहजेब रिजवी के खिलाफ फलावदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के दो टीमें गठित की गई हैं।  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें