18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा वोटिंग के प्रति उत्साहित नजर आए। दोस्त और परिवार के साथ वोट डालने गए। अंगुली पर स्याही लगवाकर खुशी-खुशी मतदान किया। मतदान के बाद बाहर आकर वोटिंग फिंगर के साथ सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर वोट की खुशी का इजहार किया।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिनभर वोट डालने के बाद परिवार सहित, दोस्तों के साथ खींची गई तस्वीरें अपलोड होती रहीं। युवाओं ने परिवार और दोस्तों के साथ मतदान के पर्व को यादगार मनाया। कई युवाओं ने बूथ के बाहर आकर फे सबुक पर लाइव स्टेटस भी चलाया। वीडियो भी अपलोड किए। मतदान के बाद अपनी तस्वीर डालने के साथ ही युवाओं ने अन्य लोगों क ो भी बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पहले मतदान फिर जलपान, जय हिंद, भारत माता की जय, ऐ वतन तेरे लिए, मैं हूं सच्चा भारतीय नागरिक, कर लिया अपने वोटिंग राइट का प्रयोग, फीलिंग प्राउड, वोट इज माइ राइट, आप भी घर से निकलें और वोट देकर आएं जैसे संदेश फेसबुक, व्हाट्सएप पर अपलोड होते रहे। व्हाट्सएप और फेसबुक की डीपी पर भी मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाते हुए तस्वीर अपलोड की। यह जोश पहली बार मतदान करने आए युवा मतदाता, फ्रेश मतदाता में सबसे ज्यादा रहा।
अकबरी अंसारी ने डाला पहली बार वोट
उमर नगर निवासी अकबरी अंसारी ने अपना पहला वोट डाला। अकबरी पति सत्तार अंसारी के साथ नौचंदी पटेल मंडप के बूथ पर वोट डालकर आईं। अकबरी ने बताया उसे बहुत अच्छा लग रहा है।