फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 26 नवंबर को पहुंचेगी गुरु रविदास जयंती की समरसता यात्रा, शाह-योगी के शामिल होने की संभावना

Thu, 19 Nov 2026 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। शताब्दीनगर में जनसभा होगी, जिसमें 40 से अधिक संत शामिल होंगे। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है।
विज्ञापन
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का काशी में होगा भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित सामाजिक समरसता यात्रा 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा की महानगर इकाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा बागपत से होते हुए मेरठ में प्रवेश करेगी। इसके बाद शताब्दीनगर में माधव कुंज के सामने विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

विज्ञापन


यात्रा में शामिल लोग रात में मेरठ में ही प्रवास करेंगे। इसके लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। 27 नवंबर को यात्रा मेरठ से हापुड़ के लिए रवाना होगी।
 

Trending Videos

शाह और योगी के आने की संभावना, अभी नाम तय नहीं
यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने स्पष्ट किया कि किसी बड़े नेता के आने की संभावना है, लेकिन अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है।

शताब्दीनगर में होने वाली जनसभा में विभिन्न समुदायों के 40 से अधिक संत मंचासीन होंगे। यात्रा और जनसभा के संयोजन की जिम्मेदारी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को सौंपी गई है।
 

भाजपा की बैठक में बनी स्वागत की रणनीति
बुधवार को सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय में भाजपा की महानगर इकाई की बैठक हुई। इसमें यात्रा के स्वागत, जनसहभागिता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। भाजपा इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेगी।

 
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने बताया सामाजिक एकता का संदेश
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, सद्भाव और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। सामाजिक समरसता यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती पर निकाली जा रही यह यात्रा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी। मेरठ में यात्रा का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा।

बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ महानगर प्रभारी अशोक मोगा, कमल दत्त शर्मा, महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, रविश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, डॉ. अजय दीवान और अमित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें