संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कुछ दिन से लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे भी गर्मी काफी सताएगी।
मंगलवार सुबह से ही धूप के तेवर दिखे और दोपहर तक गर्मी से बुरा हाल हो गया। हवा भी चली लेकिन उससे भी राहत नहीं मिली। पिछले कुछ दिन से अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि गर्मी के साथ ही अब लू का भी असर बढ़ेगा।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 238 दर्ज किया गया। शहर के गंगानगर में 201, जयभीम नगर 222, एमआईईटी कॉलेज के पास 316, पल्लवपुरम 214, बेगमपुल 219, दिल्ली रोड 222 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।