कार्यकाल बढाए जाने की मांग को लेकर सीएम के नाम बीडीओ को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग करते हुए विकास खंड में बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बीडीओ सतीश कुमार को दिए ज्ञापन में मांग की है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएं। यदि किसी कारणवश चुनाव समय पर कराया जाना संभव नहीं है तो वर्तमान में कार्यरत प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। ताकि ग्राम पंचायत में विकास कार्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहें। यदि सरकार प्रधानों के कार्यकाल को वित्तीय अधिकारों के साथ प्रशासक नहीं बनाती हैं तो सरकार के कामकाज का विरोध करेंगे। क्योंकि राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। उपरोक्त प्रदेशों में भी भाजपा की सरकारें हैं। सभी प्रधान प्रदेश सरकार से कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग करते हैं। ज्ञापन देने वालों में रीता प्रधान, देवेंद्र प्रधान, सतबीर प्रधान, नीतू प्रधान, सुदेशपाल प्रधान आदि थे।