फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने रोका भाजपा प्रत्याशी का जुलूस, झड़प  

Fri, 17 Nov 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पल्लवपुरम वार्ड 57 से भाजपा प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति के निकाले जा रहे जुलूस को रोकने पर एसओ पल्लवपुरम और भाजपाइयों में झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने एसओ पर कैंट विधायक से अभद्रता करने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ढाका द्वारा बृहस्पतिवार रात बाइकों व गाड़ियों पर ढोल बजाते हुए जुलूस निकाला जा रहा था। सूचना पर पहुंचे पल्लवपुरम एसओ दिलीप शर्मा ने अनुमति न होने बात कहकर जुलूस को रोक दिया। जिसको लेकर भाजपाइयों और एसओ के बीच तीखी झड़प हो गई। लेकिन एसओ ने जुलूस नहीं निकलने दिया। सूचना पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल भी पहुंच गए। विधायक ने एसओ से फोन पर बात की। आरोप है कि एसओ ने विधायक के साथ अभद्रता की। जिससे नाराज होकर कार्यकर्ता विधायक के साथ पल्लवपुरम थाने पहुंच गए और हंगामा व नारेबाजी कर दी। करीब दो घंटे तक चले बखेड़े के बाद एसओ के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

सीओ दौराला पंकज सिंह के अनुसार भाजपा प्रत्याशी बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहा था। जिसके पक्ष में विधायक थाने पहुंचे थे। विधायक ने एसओ पर अभद्रता करने की शिकायत की थी। दोनो पक्षों में थाने में हुई वार्ता के बाद मामला निपट गया। कुछ लोगों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई होगी। वहीं, कैंट विधायक का कहना है कि कई दिनो से एसओ दारा प्रत्याशी को परेशान करने की शिकायत मिल रही थी। जिसे लेकर वह थाने गए थे। प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का उल्लंघन नही किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार है। पुलिस को कानून के मुताबिक कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें