फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबसी: मां के आंचल से सोते हुए बेटे को छीन ले गई मौत, 15 अगस्त को मिलना था पुरस्कार

Sun, 14 Aug 2022 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम में नौ साल के यक्ष को उसकी बहन ने एक दिन पहले ही राखी बांधी थी। शुक्रवार रात को मां के पास सो रहे यक्ष को जहरीले सांप ने काट लिया। चंद ही मिनटों में उसकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन
मासूम यक्ष को राखी बांधती उसकी बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि मां की गोद या आंचल में बच्चा सबसे अधिक महफूज होता है, मगर मां के पास चैन से सो रहे बेटे नौ वर्षीय यक्ष उर्फ नवीन की जिंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई। उसे शुक्रवार रात एक सांप ने डस लिया।

विज्ञापन


मां और परिवार के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दो दिन पहले ही यक्ष की कलाई पर राखी बांधने वाली बहन भी भाई की मौत पर बिलखती रही। परिवार में मातम छा गया। यह घटना है पल्लवपुरम फेज दो की। यहां पी-पॉकेट निवासी मुकेश का परिवार रहता है। मुकेश टैक्सी चलाते हैं।

यह भी पढ़ें: Murder: 500 कैमरे देखे, 5 हजार फोन नंबर खंगाले, नहीं हुई युवती के शव की पहचान, जांच में जुटीं 10 पुलिस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात उनका बेटा यक्ष घर पर मां प्रीति के साथ सो रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप आया और उसे ने डस लिया। इसकी भनक लगते ही मां की चीख निकल पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य भी दौड़े। वहीं, यक्ष की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे आनन-फानन में मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार जहर तेजी से फैल गया था। यक्ष इकलौता बेटा था। वह जेएस एकेडमी पल्लवपुरम में कक्षा तीन का छात्र था।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज: फोन से बरामद 70 पेज की पीडीएफ फाइल में बताया आतंक फैलाने का तरीका, आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

अब किसे राखी बांधेगी
यक्ष की मौत के बाद मां का बुरा हाल था, वहीं बहन कृष्टि उर्फ किट्टू भी बार-बार बिलखते हुए यही कहती रही कि अब वह किसे राखी बांधेगी। किट्टू ने बताया कि भाई को बेनटेन वाला कार्टून कैरेक्टर बहुत पसंद था। उसने बेनटेन वाली ही राखी भी मांगी थी।

15 अगस्त को मिलना था पुरस्कार
परिवार के सदस्यों ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में यक्ष को पुरस्कार मिलना था। राखी प्रतियोगिता में उसकी राखी को चुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें