फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर में बदमाशों ने सरेशाम महिला से कुंडल छीने, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू नगर में सरेशाम महिला से कुंडल छीने
विज्ञापन

मेरठ। दरोगा की पत्नी से लूट का मामला अब तक खुला भी नहीं कि अब बदमाशों ने नेहरू नगर में सरेशाम एक महिला के कुंडल लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।
मूल रूप से माछरा निवासी सुंदरलाल त्यागी परिवार के साथ नेहरूनगर गली नंबर-1 नौचंदी में रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे सुंदरलाल त्यागी की पत्नी सरोज त्यागी घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने तेजगढ़ी चौराहे पर जाने का रास्ता पूछा। महिला को बातों में लगाकर उन्होंने कान से कुंडल छीन लिया। महिला ने शोर मचाया तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 48 घंटे बीतने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें