फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुपर राइजिंग स्टार को हराकर फाइनल में पहुंची एसएन इलेवन

विज्ञापन
डीपीएस में मैच जीतने के बाद फाइनल में पहुंची एस एन इलेवन की टीम
विज्ञापन
डीपीएस में चल रहा है गेमरन कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूूज एजेंसी
मेरठ। डीपीएस क्रिकेट मैदान में चल रहे गेमरन कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेमीफाइनल मैच एसएन इलेवन और सुपर राइजिंग स्टार टीम के बीच हुआ। इसमें एसएन इलेवन ने तीन रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

एनएन इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसमें निखिल तोमर ने 41 और आदित्य सिंह ने 26 रन की पारी खेली। सुपर राइजिंग की ओर से गेंदबाजी में अमनदीप ने तीन, आशु और मोहम्मद कैफ ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर राइजिंग स्टार की टीम 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन ही बना सकी और 3 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से एस सिंह ने 49, रोहन ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सनी ने 3 विकेट लिए। सनी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक रशीद ने बताया कि बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। यहां आदित्य, आकाश, कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें