कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में हस्तिनापुर विधान सभा अध्यक्ष मनोनीत हुए शाहनवाज कुरशी। (स्त्रोत स
मवाना। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक इंतजार अली ने शाहनवाज कुरैशी को कांग्रेस का हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की घोषणा के बाद मेरठ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष शाहनवाज कुरैशी का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया व बधाई दी। इस अवसर पर हाजी शहजाद यूसुफ, हेमंत प्रधान, इंतजार अली, तालिब कुरैशी, मंजीत कोछर, ठाकुर राजबीर सिंह, मोनिंदर सूद, नसीम रजा, अभिमन्यु त्यागी, कमरुद्दीन सैफी, जयकरण सिंह, दीपक तिरसान और मंजीत सिंह मवाना सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।