फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिनेमा हॉल में सिगरेट पीने से बजा अलार्म, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के एक सिनेमा हॉल में बुधवार रात अचानक तेज अलार्म बज उठा। फिल्म में डूबे दर्शक आग लगने की आशंका में बाहर की ओर दौड़ पड़े। हॉल में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए किसी तरह लोगों को रोका।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित सिनेमा हॉल में रात करीब साढ़े आठ बजे 100 से अधिक दर्शक मूवी देख रहे थे। तभी अचानक अलार्म बजने लगा। चीख-पुकार और शोरगुल के बीच सुरक्षाकर्मियों ने जांच की तो चौंकाने वाला कारण सामने आया। दरअसल, किसी युवक ने शौचालय में सिगरेट पी थी, जिससे स्मोक सेंसर सक्रिय हो गया। आग की कोई घटना नहीं थी। हालात सामान्य होने पर अधिकतर दर्शकों को वापस हॉल में भेज दिया गया, हालांकि कुछ परिवार डर के चलते बिना फिल्म देखे ही लौट गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें