मेरठ। गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अनस को न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट ने 2 वर्ष 6 महीने के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियोजन के अनुसार, यह मामला 26 अक्टूबर 2020 का है, जब तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्यागी ने देहलीगेट थाना में गैंगस्टर एक्ट में अनस निवासी पूर्वा फैय्याज अली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट द्वारा दोषी करार दिया गया।