फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहनपुरी में उखाड़े गए स्मार्ट मीटर फिर से लगाए

Sun, 03 May 2026 09:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
15 महिलाओं ने उखाड़ दिए थे मीटर, उनके अनुरोध पर विद्युत निगम ने लगवाए
विज्ञापन

- कई दिन से बिना बिजली के रह रहे थे प्रभावित परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्मार्ट मीटर उखाड़कर मोहनपुरी बिजलीघर में फेंकने वालों के घरों में विद्युत विभाग ने फिर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए हैं। स्मार्ट मीटर उखाड़ने के बाद 15 परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप थी। उनके लिखित आवेदन पर ही विद्युत विभाग ने फिर से स्मार्ट मीटर लगाए। 15 में से 12 मीटर टूटे मिले। उनके स्थान पर नए मीटर लगे हैं।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ मोहनपुरी की महिलाएं कई दिन से आंदोलन कर रही थी। भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में इन महिलाओं ने आंदोलन किया। 15 महिलाओं ने बिल जमा करने के बाद भी बार-बार बिजली कटने की बात कहते हुए अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर मोहनपुरी बिजलीघर में फेंक दिए थे। इसके बाद विद्युत विभाग की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मीटरों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से बिजली ठप होने से इन परिवारों को जनरेटर लाकर काम चलाना पड़ रहा था। गर्मी में संकट बढ़ता देखकर पीड़ित परिवारों ने विद्युत अधिकारियों से संपर्क किया और नए मीटर लगाने का अनुरोध किया। अधीक्षण अभियंता नगर मोहम्मद अरशद ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद सभी 15 घरों में फिर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं। जांच में 15 में से 12 मीटर टूटे मिले। उनके स्थान पर नए मीटर लगाए गए हैं। नियमानुसार मीटर लगाने का चार्ज लिया जाएगा। पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि गर्मी में बिना बिजली के परिवारों को परेशानी हो रही थी, इसलिए मीटर लगवाकर बिजली चालू कराई गई। विद्युत अधिकारियों ने मीटर लगाने का कोई चार्ज नहीं लेने और मुकदमा वापस कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें