सर छोटूराम इंजीनियरिंग संस्थान में तीन दिवसीय आयोजन शुरू, नवाचार पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में मंगलवार को तीन दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में छात्रों ने पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रोजेक्ट के प्रोटोटाइप भी प्रदर्शित किए।
इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रो. आरके सोनी और संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए तकनीकी विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ नैतिक मूल्यों को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। एसआईएच की एसपीओसी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि चौहान ने कहा कि हैकाथॉन युवाओं को नवाचार के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर देता है। संस्थान के एडम ब्लॉक स्थित समिति रूम में शुरुआती दौर की टीमों ने अपने प्रोजेक्ट और तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. शोभित सक्सेना रहे। डॉ. गौरव त्यागी और डॉ. कवि भूषण ने भी आयोजन में सहयोग किया। समन्वयक प्रताप कुमार, सह-समन्वयक अकशा झा और अंश शाक्या के साथ 16 छात्र वॉलंटियर्स ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। तीन दिनों में छात्र अपने तकनीकी समाधान और प्रोटोटाइप प्रस्तुत करेंगे।