फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की कार्यदायी संस्था से कराए जाए स्मार्ट सिटी के कार्य : डाॅ. लक्ष्मीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मेरठ महानगर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित योजनाओं के कार्य राष्ट्रीय स्तर की कार्यदायी संस्था से कराने की मांग की है। उन्होंने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि राष्ट्रीय स्तर की कार्यदायी संस्था द्वारा काम करने से कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता से पूर्ण होंगे। ये कार्य लंबे समय तक स्थायी भी रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ महानगर में प्रस्तावित 93 योजनाओं में से अभी तक केवल छह परियोजनाएं शुरू हुई है। अगर मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाना है तो तेजी से काम करना होगा। सांसद ने कहा कि मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आरआरटीएस, मेट्रो, एक्सप्रेसवे, सड़क विकास, जल निकासी पर कुछ कार्य हुआ है, लेकिन ट्रांजिट-ओरिएंटिड डवलपमेंट टाउनशिप, डिजिटल, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट स्कूल जैसी योजनाओं पर अपेक्षित कार्य नहीं हुआ है। ट्रांजिट-ओरिएंटिड डवलपमेंट टाउनशिप स्कीम मेरठ कैंट क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय के नियमों के कारण लागू नहीं हो पा रही है और जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें