फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए अब केंद्र की मोहर का इंतजार 

Fri, 01 Jul 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की राज्य स्तरीय परीक्षा में पास होने के बाद प्रपोजल बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के दरबार पहुंच गया। रायबरेली के बाहर होने से मेरठ स्मार्ट सिटी बनना लगभग तय माना जा रहा है। नगर निगम प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधियों का दावा है कि मेरठ स्मार्ट सिटी बनेगा। क्योंकि राज्य सरकार की हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट में भी मेरठ के प्रपोजल को अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं। माना जा रहा है कि जुलाई या अगस्त के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू स्मार्ट सिटी शहरों के नामों की सूची घोषित करेंगे।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा, कंसलटेँट बीके पटेल और अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन मेरठ स्मार्ट सिटी का प्रपोजल लेकर सुबह दिल्ली रवाना हो गए थे। नगरायुक्त के अनुसार उन्होंने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में मेरठ स्मार्ट सिटी का प्रपोजल जमा कर दिया। प्रपोजल इतना मजबूत है कि राज्य सरकार पहले ही इस पर मोहर लगा चुकी है। अब केवल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में देश के सभी शहरों पर मार्किंग होनी बाकी है। नगरायुक्त का कहना है कि हमें पूरी उम्मीद है कि जुलाई और अगस्त में होने वाले राउंड में ही मेरठ का नाम घोषित होगा। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलते ही कंसलटेंट टीम मेरठ की डीपीआर बनाने में जुट जाएगी। उसके तुरंत बाद सरकार से धन मिलते ही शहर की जनता को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर काम शुरू हो जाएगा। नगरायुक्त का यह भी कहना है कि जिस प्रकार से स्मार्ट सिटी प्रपोजल पर कार्य चल रहा है, उससे साफ हो रहा है कि दिसंबर तक देश के सभी सौ स्मार्ट शहरों के नाम घोषित हो जाएंगे। 

अभी भी जारी है वोटिंग 
स्मार्ट सिटी के लिए अभी भी वोटिंग जारी है। केंद्र सरकार ने माय जीआवी डॉट इन की वेबसाइट तो बंद कर दी है, लेकिन  मेरठ स्मार्ट सिटी डॉट कॉम पर वोटिंग अभी भी चल रही है। नगरायुक्त का कहना है कि शहर की जनता ने जमकर वोट किए हैं। इस कारण मेरठ स्मार्ट सिटी का मजबूत प्रपोजल तैयार हुआ। जनता चाहेे हमारी वेबसाइट पर वोटिंग कर सकती है। 
विज्ञापन

------------ 
वर्जन...
 - केंद्र सरकार पहले से ही मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के पक्ष में रही है। जिस प्रकार से मेरठ का मजबूत प्रपोजल केंद्र सरकार में जमा हुआ है उससे हमें पूरी उम्मीद है कि जुलाई और अगस्त में जारी होने वाली स्मार्ट शहरों की सूची में मेरठ का नाम होगा। -हरिकांत अहलुवालिया, महापौर। 
- केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद ही मेरठ को मौका मिला है। वरना राज्य सरकार ने रायबरेली को साथ खड़ा करके मेरठ का अधिकार छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब मेरठ स्मार्ट सिटी बनना तय हो गया है। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद।
- अब मेेेरठ स्मार्ट सिटी बनने में कोई संशय नहीं है। मोदी जी के नेतृत्व में मेरठ ही नहीं पूरा देश स्मार्ट हो रहा है। -सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें