स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर कंकरखंड़ा में सरधना रोड पर व्यापारियों ने अमर उजाला अभियान के तहत वाहनों स्टिकर लगाए। वहीं ईंट निर्माता समिति ने दूसरे दिन बागपत रोड पर भी अभियान चलाया।
कैंट विधायक प्रतिनिधि ठा. ओपी सिंह और मंडप एसोसिएशन के देवेंद्र गोयल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी अमर उजाला के मेरा मेरठ मेरा हक स्मार्ट सिटी के स्टिकर लेकर सरधना रोड स्थित शिव चौक पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने सैकड़ों वाहनों पर स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान व्यापारियों ने लोगों से मेरठ के हक के लिए किए जा रहे आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान कुलदीप सोम, आनंद सोम, अनिल प्रजापति, विनय तोमर, इंद्रपाल बजरंगी, प्रवीन जैन, मनोज कुमार गर्ग, राज केसरी, नवीण गर्ग, सनित चौधरी, जगदीप बरनाला, देवेंद्र गुप्ता अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ मेरठ जनपद ईंट निर्माता समिति ने दूसरे दिन बागपत रोड पर स्टिकर लगाओ अभियान चलाया गया। इसमें समिति अध्यक्ष केपी सिंह, महामंत्री पवन मित्तल, सतीश गुप्ता, संजय गोदावरी आदि शामिल रहे। इन लोगों ने यहां मुख्य मार्ग पर दुपहिया वाहनों के साथ ही कार, मेटाडोर, ऑटो और बस आदि पर स्मार्ट सिटी की मांग के स्टिकर लगाए।