फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए उद्यमी अधिक जागरूक

Thu, 23 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आयकर भवन में स्मार्ट सिटी की वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्मार्ट सिटी को लेकर उद्यमियों की जागरूकता देखते बन रही है। mygov.in पर इन्होेंने जमकर वोटिंग की है। ये मेरठ को प्रोडक्ट एक्सपोर्ट और इंडस्ट्रीज हब बनाने की मांग कर रहे हैं। वेबसाइट पर दोनों का प्रतिशत अधिक है। इससे स्पष्ट है कि उद्यमी जमकर वोटिंग का रहे हैं।
विज्ञापन


जनता की राय का लेखाजोखा
 मेरठ शहर की स्वच्छता, मेरठ में अफोर्डेवल एक्सपोर्ट की सुविधा के लिए - 37 प्रतिशत
मेरठ शहर आर्थिक रूप से मजबूत और इको फ्रेंडली हो -  13 प्रतिशत
मेरठ पर्यटन और व्यवसाय केन्द्र बने-  07 प्रतिशत
मेरठ औद्योगिक हब बने और विश्व पटल पर पहचान बने-    22 प्रतिशत
मेरठ शहर हरा भरा रहे और प्रदूषण मुक्त हो-                    21 प्रतिशत   

महापौर ने अधिवक्ताओं से कराई वोटिंग
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बुधवार को कचहरी में अधिवक्ताओं से वोटिंग की अपील की। मेरठ बार और जिला बार के पदाधिकारियों से आगे आने का आह्वान किया। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र धामा, अनिल बक्शी, केके पाहवा, नरोत्तम एडवोकेट, युवा अधिवक्ता नितिन, स. अमरजीत, नेहा, मनप्रीत कौर, रेनूका सिंघल आदि रहे। महापौर ने शहर के कई मुख्य बाजारों में भी वोटिंग की अपील की। महापौर के साथ संजीव रस्तौगी, सेंसरपाल, बीना अग्रवाल, आशीष ऐरन, अमित कुमार अग्रवाल आदि मुख्य रहे। भैसाली ग्राउंड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में बुधवार को भी स्मार्ट सिटी वोटिंग कैंप लगाया गया। इनकम टैक्स बार एसो. के अध्यक्ष महेश त्यागी, स. परमजीत सिंह, रविन्द्र अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, राकेश मोहन गुप्ता, संजय मलिक, संजीव गुप्ता और भरत त्यागी आदि का मुख्य सहयोग रहा। इन्होंने बुधवार को 650 वोटिंग कराई। ग्लोबल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से श्याम नगर में स्मार्ट सिटी वोटिंग कैंप लगाया गया। सुबह से शाम तक वोटिंग कराई गई। कैंप में इस्लामुददीन, हाजी महफूज, जाहिद खान, नौशाद रब्बानी, शोएब, शकील अहमद, आरिफ खान, गुलजार, गफ्फार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें