संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकित मनु गुप्ता का कहना है कि दाल मंडी, ढोलकी मोहल्ला, सब्जी मंडी से लेकर आबूलेन फव्वारा चौक तक सड़क टूटी है और सीवर के ढक्कन भी ऊपर उठे हुए हैं। आए दिन स्कूली बच्चे, व्यापारी और अन्य लोग भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
व्यापारी नेता सचिन चौपड़ा का कहना है कि टूटी सड़कों पर चलने पर ग्राहक भी चोटिल हो रहे हैं। त्योहारी सीजन आरंभ होने वाला है ऐसे में सड़क निर्माण आवश्यक है।
शहर के 20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
एनसीआरटीसी द्वारा कैंट में 55 करोड़ में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पैसे का प्रयोग सड़क निर्माण में होना चाहिए। इससे शहर के 20 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। - बीना वाधवा, पूर्व उपाध्यक्ष, छावनी परिषद
चार करोड़ के निकाले टेंडर
रिहायशी क्षेत्र में पैचवर्क के लिए चार करोड़ रुपये का टेंडर निकाला जाएगा। इस संबंध में बोर्ड बैठक में भी चर्चा की जाएगी। बजट को लेकर कुछ समस्याएं हैं जिनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पंच महोत्सव से पूर्व सड़कों पर पैचवर्क पूर्ण करा दिया जाएगा। - ज्योति कुमार, सीईओ, छावनी बोर्ड।