फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने किया तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके से दो कारीगर दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में खोले बड़े राज

Sat, 03 Sep 2022 07:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पुलिस ने तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
तमंचा फैक्टरी पकड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परीक्षितगढ़ के पूठी गांव के पास खादर में पुलिस ने तमंचे बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने तमंचा बनाने वाले राधना के दो कारीगर साबू उर्फ साबुद्दीन और फकीरा को गिरफ्तार कर लिया। फैक्टरी से 11 तमंचे, तीन बंदूक, 12 अधबने तमंचे-बंदूक और औजार बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपियों को मीडिया से रूबरू कराया है। आरोपी साबू उर्फ साबूद्दीन पर पांच और फकीरा पर किठौर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर परीक्षितगढ़ की पुलिस ने पूठी गांव के जंगल में तमंचा बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा। आरोपियों ने बताया कि वह राधना से आकर 1000-1000 रुपये की मजदूरी पर तमंचे बनाते हैं।

दोनों आरोपी कई साल से तमंचे बनाने का काम करते है। पुलिस दोनों को पहले भी चार बार जेल भेज चुकी है। जेल से बाहर आते ही तमंचा बनाने में लग जाते है। पुलिस ने उनके अन्य साथियों के नाम पते पूछे और कई जगह पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि दो-दो हजार रुपये में तमंचे बेचे जा रहे थे। ये दोनों शातिर अपराधी सलमान के कहने पर यहां तमंचे बना रहे थे। सलमान भी राधना गांव का रहने वाला है। पुलिस के पहुंचने से पांच मिनट पहले ही वह फैक्टरी से गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर से बातचीत: पत्नी-बेटे को नहीं भुला पा रहे संदीप, शिखा के बारे में बताईं ये अहम बातें

विज्ञापन

दस हजार से ज्यादा बना चुके तमंचे
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह दस हजार से ज्यादा तमंचे बना चुके है। एक कारीगर तीन तमंचे रोजाना आसानी से बना देता है। फैक्टरी में तीन-चार लोग तमंचे बनाने का काम करते हैं। जबकि कई लोग तमंचे सप्लाई के लिए लगे हैं। देहात इलाके में तमंचे की डिमांड ज्यादा आती है। चुनाव के दौरान तमंचे और बंदूक की डिमांड बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: दहशत में परिवार: रहीस बोला- बेटी को मेरे पास भेज दो नहीं तो कर दूंगा 'सर तन से जुदा', लव जिहाद का आरोप

तमंचे बनाने वालों का गढ़ है राधना
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तमंचे-पिस्टल और बंदूक बनाने में किठौर का राधना गांव बदनाम है। पुलिस ने शिकंजा कसा तो राधना के कारीगर लिसाड़ीगेट सहित देहात में कई अलग-अलग जगह पर जाकर तमंचे बनाने का काम करते है। तमंचों को सप्लाई करने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगी है। तमाम प्रयास के बावजूद भी राधना के कारीगरों का नेटवर्क पुलिस नहीं तोड़ पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें