फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : स्मार्ट बूथ पर उत्साह और उमंग की वोटिंग

Sun, 12 Feb 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट बोर्ड ऑफिस में बनाए गए स्मार्ट बूथ में वोटिंग को लेकर उत्साह और उमंग देखी। मतदान का वक्त शुरू होते ही स्मार्ट बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन लग गई। रेड कारपेट, फूलों की खुशबू और गुब्बारों की सजावट के बीच मतदान हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने वोटर्स का स्वागत किया।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड ने स्मार्ट पोलिंग स्टेशन बनाया था। टेंट और कुर्सी लगाकर मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था की थी। फूलों के गमले और गुब्बारों की सजावट की गई। वोटिंग के लिए पांच बूथों बनाए गए थे। यहां ईवीएम टाइम पर शुरू हो गई। सात बजे से लोग वोटिंग के लिए आने लगे। परिवार और बुजुर्ग सुबह ही मतदान करने पहुंच गए। व्यवस्था को देखकर सब गदगद थे। मतदाताओं को प्रेरित करने और जानकारी देने के लिए एलईडी पर विडियो मैसेज सीईओ राजीव श्रीवास्तव और रिटर्निंग ऑफिसर कुमार महेंद्र ने दिए। डीएम बी. चंद्रकला स्मार्ट बूथ देखने पहुंचीं। रजबन निवासी परवीन ने स्मार्ट बूथ पर मतदान दिया किया। इंतजाम पर उन्होंने कहा कि इतने साफ सुथरे और सजावट वाले केंद्र पर पहली बार मतदान किया है। यह प्रेरित करने वाला है। टंडेल मोहल्ला निवासी लव कुश ने कहा वोटिंग के साथ अच्छा नजारा भी देखने को मिल गया। बूथों को इसी तरह अच्छे से तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा स्मार्ट बूथों की संख्या आगामी चुनावों में बढ़नी चाहिए। इसमें वोटर भी सहयोग करने को तैयार होंगे। रजबन बड़ा बाजार निवासी प्रियंका बंसल अपने बच्चे के साथ वोट डालने आई थीं। उन्होंने कहा स्मार्ट बूथ पर वोटिंग करने का अनुभव अच्छा रहा। मोहल्ले में बूथ को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें