फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ, जेई के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा

विज्ञापन
02पीजीएच1ए - उपखंड कार्यालय पर तालाबंदी कर हंगामा करते गांव व व्यापार संघ के लोग। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
एसडीओ, जेई के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। एसडीओ व जेई पर अवैध वसूली करने के आरोप में सोमवार को देहात क्षेत्र व नगरवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जुलूस निकाला। विद्युत उपखंड कार्यालय पर तालाबंदी कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ से लोगों की नोकझोंक हुई। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ व जेई के खिलाफ जांच बैठाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बता दें कि देहात क्षेत्र के ग्राम खानपुर बांगर, बहलोलपुर, अहमदपुरी, शिवपुरी, सौदत्त एवं परीक्षितगढ़ के लोगों न एसडीओ पवन कुमार व जेई अनिल कुमार के खिलाफ बिजली भुगतान के दौरान अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। सोमवार को नगर के हनुमान चौक पर देहात क्षेत्र व नगर के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और चेयरमैन अमित मोहन टीपू, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। नवीन गुड़ मंडी में स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय की तालाबंदी कर दी और और नारेबाजी करने लगे। थानाध्यक्ष कैलाशचंद गौतम मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे। एक घंटे बाद एसडीओ पवन कुमार पहुंचे। जिन्हें देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया तथा एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें घेर लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एक्सईएन प्रवीण कुमार ने लोगों को शांत करते हुए वार्ता की। लोगों ने एसडीओ पवन कुमार व जेई अनिल कुमार पर लाखों रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। जिस पर एक्सईन ने जिन लोगों से अवैध वसूली की गई थी उन लोगों से लिखित में शिकायत लेते हुए एसडीओ व जेई के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें