फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! फर्जी कागजात से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उड़ाई रकम, लगा दिया डेढ़ लाख रुपये का चूना

Tue, 03 Sep 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड - फोटो : SELF
विज्ञापन

यपी के मेरठ में बैंक से फर्जी दस्तावेज के जरिए क्रेडिट कार्ड बनवाकर एक युवक को आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक में शिकायत की। पूरे मामले में बैंक ने जांच का आश्वासन देकर चुप्पी साध ली। पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ऑफिस पर भी शिकायत की। साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी मास्टर कॉलोनी निवासी अमित पाठक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। बताया कि उसके साथ एक बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्रॉड हुआ है। किसी ने मेरे नाम से फर्जी कागजात तैयार कर एक बैंक की शाखा से क्रेडिट कार्ड इश्यू करा लिया। उसके बाद एक लाख 51 हजार रुपये का फ्रॉड कर लिया। 28 मई को गंगानगर में क्रेडिट कार्ड डिस्पैच हुआ।

11 अगस्त को बैंक की मुख्य शाखा मुंबई से फोन पर क्रेडिट कार्ड से ली गई रकम की रिकवरी के लिए कहा गया। पीड़ित ने कहा कि उसके द्वारा कोई भी क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया गया। पीड़ित ने कहा कि उसका न तो उक्त बैंक में खाता है न ही क्रेडिट कार्ड बनवाया है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साइबर सेल की जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें