फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्व पृथ्वी दिवस पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
दौराला - विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को गांव भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में इको क्लब के तहत स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना और पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश देना रहा।

प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक और इको क्लब प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, जल है तो कल है और पॉलिथीन हटाओ-धरती बचाओ जैसे प्रेरक स्लोगन लिखे। पोस्टरों में ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों को आकर्षक रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 की छात्रा हुमर ने प्रथम, कक्षा 4 के वंश ने द्वितीय और कक्षा 2 की देविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ इको-फ्रेंडली उपहार, जैसे पौधे और कागज के बैग देकर सम्मानित किया। ममता, कविता और सविता ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। बच्चों ने शपथ ली कि वे पेड़ लगाएंगे, पानी की बचत करेंगे और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे। शिक्षकों और छात्रों ने विद्यालय परिसर में 11 पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें