फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्काई वॉरियर्स टीम विजयी रही

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक पब्लिक स्कूल में इंटर विंग रोमांचक क्रिकेट मैच में विजेता टीम। (स्त्रोत स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की मदर विंग टीम नाइट राइडर्स और मेन विंग के स्काई वॉरियर्स टीम के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। स्काई वॉरियर्स टीम विजयी रही। शुरुआत प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त कर हुई।
नाइट राइडर्स टीम ने टाॅस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया और स्काई वॉरियर्स टीम के विद्यार्थियों को बल्लेबाज करने का मौका मिला। मैत्रीपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों से 12-12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मदर विंग की टीम में श्रीयश (कैप्टन) फैजल (वाइस कैप्टन), लविश (विकट कीपर), कुंज, अभिनव, दक्ष, यश, चिराग, अर्जुन, अदिब व आरुष ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, स्काई वॉरियर्स टीम मेन विंग की ओर से फरहान (कैप्टन), शौर्य (वाइस कैप्टन), अर्पित यादव (विकट कीपर), आर्यन, अरनव, देव धामा, अनंत, रिहान, देव यादव, अभिनव, अश्वनी और शिवांश की टीम ने खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

स्काई वॉरियर्स टीम ने खेल को निर्धारित 10 ओवर में 67 रन की बढ़त लेते हुए जीत अपने नाम की। मैच के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। रनरअप टीम को भी सर्टिफिकेट प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें