फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट से झुलसा छह साल का मासूम, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में दिल्ली किया गया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 60 फुटा रोड सड़क पर रखे ट्रांसफॉर्मर के पास फैले तारों करंट से छह साल का मासूम अरहान झुलस गया। लोगों ने बिजली के तारों पर डंडे मार कर मासूम बचाया और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लक्खीपुरा गली नंबर 27 निवासी गुलफाम ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे उनका बेटा अरहान गली से गुजर रहा था। गली के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर और उसके पास पड़े बिजली के तारों के करंट से अरहान चिपट गया। अरहान को करंट से छुड़ाकर अस्पताल ले जाया गया। लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने लापरवाही विद्युत निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नही की गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें