- विश्व डाक दिवस पर मुख्य डाकघर कार्यालय में हुआ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विश्व डाक दिवस पर मुख्य डाकघर कार्यालय में डाक विभाग एवं पोस्ट फोरम सलाहकार समिति की ओर से डाकिया सम्मान समारोह किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह डाक सेवकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सरबजीत सिंह कपूर रहे। इसके साथ ही दिनेश चंद्र जैन, रचना बाटला विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में मेरठ कैंट डाकघर के चमन सिंह, अनुराग कश्यप और भूपेंद्र कुमार व मेरठ सिटी प्रधान डाकघर से श्रीनिवास शर्मा, अशोक कुमार और विजय पाल सिंह को श्रेष्ठ पोस्टमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सरबजीत सिंह कपूर नेे कहा कि एक विशेष स्टांप जारी किया गया है। भारतीय डाक विभाग विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क है और इसके समर्पित डाककर्मी ही इसकी सशक्त रीढ़ हैं।
प्रवर अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ मंडल के सभी डाकघर अब एपीटी 2.0 तकनीक से पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो चुके हैं। प्रतिदिन एक लाख से अधिक पत्र वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर हरदन सिंह, राजेश कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा।