फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में एक ही दिन में छह कोरोना केस पॉजीटिव मिलने पर मचा हडंकप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में शनिवार को छह कोरोना पॉजीटिव केस एक ही दिन में मिलने पर हड़कंप मच गया। इनमें तीन मृतक सुनील जैन के परिवार और तीन मोबाइल लूट में जेल भेजे गए मोहल्ला इस्लामाबाद के आरोपी युवक के परिजनों के हैं।
विज्ञापन

नगर में बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 22 सैंपल भेजे गए थे। इसमें तारनी स्ट्रीट निवासी मृतक सुनील जैन के परिवार के सात सदस्यों के साथ ही कोतवाली से महिला कांस्टेबल समेत सात पुलिस कर्मियों और मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी मोबाइल लूट के आरोपी के परिवार के सदस्यों के थे। शुक्रवार रात जो रिपोर्ट आई उसमें 22 में 13 रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सुनील जैन के परिवार व इस्लामाबाद निवासी युवक के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट व एक महिला कांस्टेबल समेत 9 की रिपोर्ट पेंडिंग थी। रविवार दोपहर बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 9 पेंडिंग रिपोर्ट में छह को कोरोना की पुष्टि हो गई। अभी कांस्टेबल सहित तीन की रिपोर्ट पेंडिंग है। इसमें मृतक सुनील जैन के परिवार से एक युवक, महिला व एक वर्षीय बच्चे को संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें दोनों ही मोहल्लों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। सभी पॉजिटिव को मुलायम सिंह हॉस्पिटल भिजवाया जा रहा हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अभी 22 में तीन रिपोर्ट पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें