सोमवार शाम के समय कच्चा बादाम गाना गाने वाली यूटयूबर अंजली अरोड़ा के मंगेतर आकाश सनसनवाल को को
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पुलिस चेकिंग के दौरान वाहनों पर विधायक और सांसद के फर्जी स्टीकर लगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपियों में कच्चा बादाम गाने से चर्चाओं में आईं अरोड़ा का मंगेतर आकाश सनसनवाल भी शामिल है।
गत शनिवार को समाधान दिवस पर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा परतापुर थाने का निरीक्षण करने के बाद मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान एसएसपी ने वाहनों पर जनप्रतिनिधियों के फर्जी स्टीकर लगाने पर चार वाहनों को सीज कर थाने भिजवाया था। इसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने रविवार को दिल्ली से मेरठ की ओर आ रहे दिल्ली के कटवारिया सराय निवासी आकाश सनसनवाल को चेकिंग के लिए रोका। उनकी स्कॉपियो पर राज्यसभा सदस्य का स्टीकर लगा था। जांच में स्टीकर फर्जी पाया गया। इसके बाद आकाश सनसनवाल को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आकाश सनसनवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अंजली अरोड़ा से तय हो चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान खतौली के पूर्व कांग्रेस महासचिव राजवीर वर्मा के बेटे कर्मवीर, आशीष निवासी ग्राम नंगला हुकमसिंह गौतमबुधनगर, कपिल प्रजापति निवासी विजयविहार रोहिणी दिल्ली, दानिश चौधरी निवासी थाना मसूरी गाजियाबाद और अजय गोलियान निवासी मीरपुर खतौली को भी फर्जी स्टीकर लगाने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी आदि धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने सभी के वाहन भी सीज किए। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।