फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती ने बुझाया घर का चिराग, छह माह के मासूम की मौत, जिंदगी से जूझ रही तीन साल की बुशरा

Tue, 08 Dec 2020 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने घर का चिराग बुझा दिया। एक घर मे मोमबत्ती से आग लगने के कारण दो मासूम बुरी तरह से जल गए। जिसमे छह माह के बच्चे की मौत हो गई तो वहीं तीन साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मरने वाला अर्श तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे से परिजनों व क्षेत्र  दुख की लहर है।
विज्ञापन


 जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में एक दुखद हादसा हो गया। जिसमें 6 माह के अर्श की जलकर मौत हो गई तो 3 साल की बुशरा गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दरअसल, यह दुखद हादसा भैसानी गांव में मजदूरी करने वाले शहजाद के घर हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहजाद की पत्नी सुबह सवेरे लगभग पांच बजे गांव में बिजली चली जाने के बाद घर में मोमबत्ती जलाकर घर के कामकाज में लग गई, लेकिन अनहोनी को कौन टाल सकता है।

मोमबत्ती के पास ही चारपाई पर सो रहे छह माह का अर्श व तीन साल की बुशरा के ऊपर अचानक मोमबत्ती गिर गई। जिससे चारपाई पर पड़ी रजाई ने आग पकड़ ली। जिसके बाद 6 माह के अर्श की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की बुशरा को गंभीर हालत के चलते थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते बुशरा को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मासूम बुशरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। शहजाद के घर में तीन बेटियों के बाद अर्श का जन्म हुआ था। जिसके बाद पूरा घर अर्श के होने पर बहुत खुश था, लेकिन मजदूरी करने वाले शहजाद के परिवार को किसी की ऐसी नजर लगी कि एक हादसे ने उसके परिवार की सारी खुशियां छीन ली। अब हादसे के बाद से परिजनों कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें